Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया लखनऊ की सबसे बड़ी ‘क्रिकेट चैंपियनशिप’ का शुभारंभ, 170 टीमें ले रही हैं हिस्सा

Lucknow: यह चैंपियनशिप लखनऊ जिले का सबसे अनूठा और अभूतपूर्व आयोजन है, जिसमें 170 टीमें हिस्सा ले रही हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की टीमों के आयोजन अलग-अलग किये जा रहे हैं.

Dr. Rajeshwar Singh 1

लखनऊ में 'क्रिकेट चैंपियनशिप' के शुभारंभ पर बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow: लखनऊ शहर के कानपुर रोड स्थित हिंदनगर के जय जगत पार्क में शुक्रवार को अलग ही नजारा था, हर तरह जोश और उत्साह से भरे क्रिकेट खिलाड़ी और दर्शक नजर आ रहे थे, पूरा पार्क क्रिकेट स्टेडियम की भांति नजर आ रहा था, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक क्रिकेट के साथ मनमोहक संगीत का आनंद भी ले रहे थे. मौका था सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के दूसरे चरण की क्रिकेट चैंपियनशिप की नगरीय प्रतियोगिताओं के भव्य शुभारंभ का.

इस क्रिकेट चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय शहरी व आवासन मंत्री कौशल किशोर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. यह चैंपियनशिप लखनऊ जिले का सबसे अनूठा और अभूतपूर्व आयोजन है, जिसमें 170 टीमें हिस्सा ले रही हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की टीमों के आयोजन अलग-अलग किये जा रहे हैं, चैंपियनशिप में स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं जहाँ खिलाड़ियों की अधिकतम उम्र 19 वर्ष निर्धारित की गयी है और स्वतंत्र स्पोर्ट्स क्लबों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिनके लिए खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है. सरोजनीनगर विधायक का कहना है कि यह लखनऊ की अब तक की सबसे बड़ी ‘क्रिकेट चैंपियनशिप’ है.

विश्वनाथ एकेडमी के यश विश्वकर्मा बनें प्लेयर ऑफ द मैच

इस चैंपियनशिप का पहला लीग मुकाबला विश्वनाथ एकेडमी और दिल्ली पब्लिक स्कूल ​एल्डिको के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में विश्वनाथ एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 120 रन बनाएं, 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल 7 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी. विश्वनाथ एकेडमी के यश विश्वकर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बनें. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अक्षत अग्निहोत्री (डीपीएस एल्डिको), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रांजल सिंह ​(विश्वनाथ एकेडमी) और मैच में सबसे लंबा छक्का मारने वाले विमल को डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुरस्कृत किया.

स्वस्थ युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में निभाता है अहम भूमिका – डॉ. राजेश्वर सिंह

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. सरोजनीनगर के युवा फिजिकली फिट और मेंटली अलर्ट रहे इसके लिए ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का आयोजन निरंतर जारी है. उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, यहां युवाओं की संख्या विश्व के पांचवें सबसे बड़े देश के बराबर है. युवा आपने आप में एक धर्म, जाति और देश है. हमारा प्रयास है कि युवाओं के भीतर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारा जाए तथा उन्हें खेलने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाए ताकि वो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलें और क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रौशन करें.

क्रिकेट चैंपियनशिप से युवाओं को खेलने के ज्यादा मौके मिलेंगे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने इस आयोजन के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह की तारीफ करते हुए कहा उनके द्वारा खेल को बढ़ावा दिए जाने का कार्य सराहनीय है. बॉस्टकेट बॉल के बाद क्रिकेट चैंपियनशिप से युवाओं को खेलने के ज्यादा मौके मिलेंगे. युवाओं की खेल में हिस्सेदारी बढ़ेंगी जिससे वो स्वस्थ रहेंगे. यह अयोजन एक उत्सव की तरह है जिसके माध्यम से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लोगों की भावना को एकजुट कर रहे है. विधायक महिलाओं, निराश्रितों, दिव्यांगों की सहायता कर रहे हैं, ओपन जिम, डिजिटल लैब आदि कार्य कर रहे है.

मां की स्मृति में ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का आरम्भ 

बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी माता तारा सिंह की स्मृति में ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का आरम्भ किया जिसके पहले चरण में अंडर-19 गर्ल्स बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था. अब दूसरे चरण में ‘क्रिकेट चैंपियनशिप’ शुरू की गई है. शनिवार को क्रिकेट चैंपियनशिप (ग्रामीण) की शुरुआत बंथरा के लाला रामस्वरूप शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज की जाएगी. इस टूर्नामेंट में विजयी टीमों के लिए अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है. विजेता टीम को 50 हजार व रनर-अप टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलेगा. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा.

सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षण सभी व्यवसायों की जननी है. शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं, वे स्वयं जलकर समाज को प्रकाशित करते हैं. सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास अनुभव का भंडार है, यह अनुभव देश व समाज के उत्थान के लिए बहुमूल्य है. यह बातें सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, समाज कल्याण व क्षेत्र के समग्र विकास के जुड़े प्रस्ताव दें, आपके प्रस्तावों पर हम प्राथमिकता से कार्य करेंगे. शुक्रवार को डॉ. राजेश्वर सिंह हिंद नगर स्थित एपी पैलेस में आयोजित शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. यहां उन्होंने लखनऊ के सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से कुख्यात ठग को किया गया गिरफ्तार, देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर भोले भाले यात्रियों को बनाता था अपना शिकार

ऑपरेशन कायाकल्प’ के अंतर्गत तीन स्कूलों को लिया है गोद

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के अंतर्गत तीन स्कूलों को गोद लेकर उसका कायाकल्प करावा रहा हूं. क्षेत्र के बेटियां को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए सभी गर्ल्स कॉलेज में डिजिटल लैब स्थापित करवाई जा रही है. इसके अलावा बेटियों की शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेजों की स्थापना कराने का प्रयास जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital