Bharat Express DD Free Dish

पश्चिम बंगाल में 2026 चुनाव के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट हुई जारी, सुधार के लिए फॉर्म-6 और 8 का करें उपयोग

पश्चिम बंगाल के लिए 2026 की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत भारत के निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सुची को जारी कर दिया है. इसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी बताया कि मंगलवार को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दिया गया है.

Voter List

पश्चिम बंगाल के लिए 2026 की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत भारत के निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सुची को जारी कर दिया है. इसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी बताया कि मंगलवार को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दिया गया है. साथ ही ये भी कहा कि सभी मतदाता सुची (Voter List) में अपना नाम जांच लें. जिनके नामों में कोई गलती होगी उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा.

Voter List में सुधार के लिए करें आवेदन

निर्वाचन आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Voter List) पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है. इस दौरान यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, गलत दर्ज है या किसी अन्य प्रकार का सुधार आवश्यक है, तो वह आवेदन कर सकता है.

इसके बाद नोटिस चरण यानी सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी. सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जांचें अपना नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें. मतदाता अपना नाम बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास उपलब्ध मतदाता सूची से, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के जरिए, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर या सीईओ पश्चिम बंगाल और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) की वेबसाइट से देख सकते हैं.

यदि किसी नागरिक का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे फॉर्म-6 भरकर आवेदन करना होगा. इसके साथ आवश्यक दस्तावेज और एनेक्सचर-4 संलग्न करना अनिवार्य है. आवेदन ऑनलाइन या बीएलओ के माध्यम से जमा किया जा सकता है.

फॉर्म-6ए के जरिए कर सकते हैं पंजीकरण

वहीं, विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाता फॉर्म-6ए के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं. मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 का प्रावधान भी किया गया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पश्चिम बंगाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए भी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर से न चूकें और अपने मताधिकार को सुरक्षित करें. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘अडिग दृढ़ता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक’ विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read