देश

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, नशे की हालात में यात्री ने किया पेशाब

American Airlines: न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आ रहे अमेरिकन एअरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है. यह घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई जिसने शुक्रवार को रात नौ बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उतरी.

हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने कहा, ‘‘आरोपी एक अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है. वह नशे की हालत में था और उसने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया जिससे बगल में बैठा हुआ यात्री भी गीला हो गया. इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की.’’ उन्होंने बताया कि पीड़ित यात्री पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था क्योंकि आरोपी छात्र ने माफी मांग ली थी तथा शिकायत करने से उसका करियर खतरे में पड़ सकता था.

आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंपा

बहरहाल, एअरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और इस मामले की सूचना आईजीआई (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को दी. चालक दल को घटना के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने पायलट को इसकी सूचना दी जिसने एटीसी को मामले की जानकारी दी. एटीसी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को इसकी सूचना दी जिसने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें-   “भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है, भारत की छवि को जानबूझकर खराब करने की हो रही कोशिश”- किरेन रिजिजू

हवाई अड्डे पर एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘‘घटना का पता चलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ एअरलाइन का खुद का सुरक्षा दल हरकत में आया. विमान से उतरने के बाद आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है.’’ नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री अनुचित व्यवहार का दोषी पाया जाता है तो उसे किसी खास अवधि तक उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा सकता है. पिछले कुछ महीनों में नशे की हालत में किसी यात्री के सह-यात्री पर पेशाब करने की यह दूसरी घटना है.

न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी हुई थी ऐसी घटना

एअर इंडिया की 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें शंकर मिश्रा नामक यात्री ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. यह घटना मीडिया में एक खबर के जरिए करीब एक महीने बाद सामने आयी थी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी और मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. उसे करीब एक महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

नागर विमानन महानिदेशालय ने नियम के अनुसार, इस घटना की 12 घंटे के भीतर सूचना न देने के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि मिश्रा को चार महीने के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा चुका है.

– भाषा

 

भाषा

Recent Posts

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

2 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago