दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
राहुल गांधी (फोटो सोशल मीडिया)
Congress: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले जातिगत जनगणना की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. वहीं अब 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भी वहां पार्टी जातिगत जनगणना कराएगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई. कांग्रेस की कार्य समिति ने एक निर्णय लिया है, हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी निर्णय लिया है कि वे भी अपने राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाएंगे.
राहुल गांधी ने आगे कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने, हमारी सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और BJP को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है. INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगी.”
कांग्रेस नेता नेता कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अडाणी वाला और दूसरा बाकी सबका. जातिगत जनगणना साफ दिखाएगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग हैं, हमें यह पता लग जाएगा कि कितने लोग हैं और धन किसके हाथ में हैं. शायद इसमें हमारी भी ग़लती है जो कि हमने पहले नहीं की लेकिन हम उसे पूरा करके दिखाएंगे.
कुछ समय पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस बात का ऐलान किया था कि प्रदेश में जल्द ही जातिगत कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी. उन्होंने कहा था कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही भागीदारी तय होगी. सीएम ने कहा कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा होगा- ‘काम दिया है दिल से, कांग्रेस फिर से’. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने राज्य में जातिगत गणना कराई है. उनकी सरकार ने इस आंकड़े भी सार्वजनिक कर दिए थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…