Enforcement Directorate
Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में Sunstar Overseas Ltd. एवं अन्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹28.36 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं. यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है.
जिन स्थानों पर संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अमृतसर और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं.
इस मामले में अब तक ED द्वारा अटैच की गई संपत्तियों की कुल मूल्य ₹322.55 करोड़ तक पहुंच चुकी है.
ED की यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही विस्तृत जांच का हिस्सा है. एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़ी संपत्तियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है.
ये भी पढ़ें: Noida EPFO घोटाला: पूर्व प्रवर्तन अधिकारी की 2 संपत्तियां अटैच, आय से अधिक संपत्ति का मामला
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


