Bharat Express DD Free Dish

छंगुर बाबा के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

प्रवर्तन निदेशालय ने छंगुर बाबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी फंडिंग मामले में ECIR दर्ज की है. बाबा पर धर्मांतरण, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और 106 करोड़ की विदेशी फंडिंग के आरोप हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 जुलाई को जमालुद्दीन उर्फ छंगुर बाबा (वास्तविक नाम करीमुल्ला शाह) के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है. छंगुर बाबा पर धर्म परिवर्तन, विदेशी फंडिंग के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा व सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए संभावित खतरा पैदा करने जैसी गतिविधियों के आरोप हैं.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों की जांच शुरू कर दी है और जानकारी जुटाई है कि उनके पास 106 करोड़ रुपये की धनराशि है, जो मुख्य रूप से मध्य पूर्व से 40 बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त हुई है.

 मांगी संपत्ति से जुड़ी जानकारी

ईडी ने आज जांच के दौरान ATS लखनऊ के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर 16 नवंबर 2024 को छंगुर बाबा के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रमाणित प्रति, उनसे जुड़ी संस्थाओं का विवरण, उनके व उनके सहयोगियों के बैंक खातों का विवरण और चल-अचल संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

इसके अलावा, 10 जुलाई 2025 को बलरामपुर के जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर छंगुर बाबा और उनके सहयोगियों की संपत्तियों का विवरण मांगा गया है. संबंधित बैंकों के एएमएल सेल को भी ईमेल भेजकर एफआईआर में उल्लिखित बैंक खातों के बैंक स्टेटमेंट मांगे गए हैं.


ये भी पढ़े: Shashi Tharoor on Emergency: शशि थरूर ने अपने आर्टिकल में की आपातकाल की आलोचना, कहा- राजनीतिक असहमति को बेरहमी से दबाया


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read