ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज छत्तीसगढ़ में ज़िला खनिज न्यास (District Mineral Foundation – DMF) फंड के कथित दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की टीमों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में विक्रेताओं, ठेकेदारों और बिचौलियों के 18 ठिकानों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की है.
ईडी की छापेमारी में दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त
आरोप है कि डीएमएफ फंड की भारी-भरकम राशि को बीज निगम (Beej Nigam), छत्तीसगढ़ के माध्यम से ग़लत तरीके से मोड़कर हेराफेरी की गई. यह फंड ज़िले में खनन से प्रभावित क्षेत्रों के विकास और कल्याण के लिए उपयोग होना था, लेकिन इसकी रकम भ्रष्टाचार के जरिए निजी हितों के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है.
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कई दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत भी ज़ब्त किए जा रहे हैं. ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ फंड घोटाले की जांच में अहम मानी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



