Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईडी का बड़ा एक्शन: नोएडा और लखनऊ की तीन शेल कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी, 103 करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा और लखनऊ में तीन शेल कंपनियों पर छापा मारा, 103 करोड़ से अधिक की अवैध राशि जब्त, 116 बैंक खाते फ्रीज. मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क की जांच जारी.

ED Raid

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में स्थित तीन संदिग्ध शेल कंपनियों के परिसरों पर छापेमारी की.

यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 (धनशोधन निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत 4 जुलाई 2025 को की गई.

ईडी की टीम ने किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रेनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और मूल बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों और उनसे जुड़े परिसरों की तलाशी ली. छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज़ और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.

इसके अलावा इन तीनों कंपनियों से जुड़े 116 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. अब तक की जांच में 16 बैंक खातों से 103 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध राशि जब्त की जा चुकी है.

हवाला और फर्जी लेन-देन की आशंका में ED की बड़ी कार्रवाई

ईडी की यह कार्रवाई इस आशंका के मद्देनजर की गई थी कि ये कंपनियां शेल कंपनियों के रूप में कार्य कर रही थीं और इनके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही थी. फिलहाल जांच एजेंसी इन कंपनियों के निदेशकों और लाभार्थियों की पहचान कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल फर्जी लेन-देन, हवाला नेटवर्क और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामलों में किया गया हो सकता है. ईडी की टीम अब इन लेन-देन की पूरी श्रृंखला को खंगाल रही है.

ईडी की कार्रवाई जारी है और इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें- पूर्णिया में डायन बताकर एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, गांव में मातम पसरा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital