Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड-बिहार में 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, वन भूमि घोटाले से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और बिहार में जमीन घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, बोकारो और रामगढ़ सहित 16 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत की गई, जिसमें 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री सामने आई है.

ED Raid

ED Raid in Bihar-Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में जमीन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई की. ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है. जांच एजेंसी ने रांची, बोकारो, रामगढ़ सहित झारखंड और बिहार के कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

बोकारो के मौजा तेतुलिया क्षेत्र में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त और धोखाधड़ी से अधिग्रहण से जुड़ा मामला सामने आया है. जमीन की खरीद में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और सरकारी नियमों की अनदेखी की बात भी सामने आई है.

फर्जी दस्तावेजों और सरकारी नियमों की अनदेखी

रांची स्थित हरिओम टावर बिल्डिंग में स्थित राजबीर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कार्यालय पर भी ईडी की टीम ने छापा मारा. ईडी इस मामले में तमाम कंपनियों और व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है. इसके साथ-साथ यह भी संभावना जताई जा रही है कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, करीब 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री के आरोप को लेकर 2024 में बोकारो के सेक्टर-12 थाने में केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद सीआईडी ने इसकी जांच शुरू की थी.

सीआईडी की शुरुआती जांच में यह बातें स्पष्ट रूप से सामने आईं कि जमीन माफिया और बीएसएल के कर्मियों के द्वारा मिलकर जमीन की हेरा-फेरी की गई थी. इस गड़बड़ी में बीएसएल के द्वारा वन विभाग को प्रॉपर तरीके से जमीन का हैंडओवर नहीं किया जाना बताया गया था. इसके बाद ईडी ने इस मामले में अपनी तफ्तीश शुरू की.

ये भी पढ़ें: “अक्षम्य और झकझोरने वाली है टिप्पणी” शरबत जिहाद पर बाबा रामदेव को कोर्ट से कड़ी फटकार, अदालत ने वीडियो हटाने के दिए निर्देश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital