Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Election Results 2023: चुनाव नतीजों से पहले इन 4 राज्यों को लेकर कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस ने उन चार राज्यों में अपने विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जहां रविवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

कांग्रेस ने उन चार राज्यों में अपने विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जहां रविवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान में पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया. इसमें कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं.’’

यह भी पढ़ें- Election Results 2023 Live Updates: एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना चुनाव की मतगणना आज, जानें पल-पल की अपडेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism