Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Election Results: कांग्रेस के लड्डूओं की मिठास हुई फीकी, भाजपा मनाएगी जश्न! पीएम मोदी शाम को पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय

Election Results: चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरु कर दिया है.

पीएम नरेंद्र मोदी

Election Results: देश के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों की मतगणना आज हो रही है. मतगणना के दौरान जहां पार्टियों द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं, वहीं अब तक अधिकतर सीटों के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी 145 और कांग्रेस 56 सीटों से आगे चल रही है. वहीं राजस्थान में बीजेपी 101 सीट पर आगे चल रही है.

तीन राज्यों के रुझानों में बीजेपी को बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा की मतगणना को लेकर अब तक आए रुझानों और चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 34 और कांग्रेस 28 सीट पर आगे चल रही है. हालांकि, तेलंगाना में कांग्रेस 48, बीआरएस 28 और बीजेपी 5 सीट पर आगे चल रही है. वही इन रुझानों के नतीजों में बदलने तक आकंड़ों में फेर बदल होता रहेगा, लेकिन तीन राज्यों में संभावित जीत को देखते हुए भाजपा में जीत का माहौल है.

पीएम पहुचेंगे बीजेपी मुख्यालय

चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरु कर दिया है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्‍न का दौर शुरू हो जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे पीएम मोदी के भाजपा मुख्यालय पर पहुंचने की उम्मीद है. पीएम मोदी जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देंगे वहीं वह उनको सम्बोधित भी करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Election Results: नतीजों से पहले शुरु हुआ पूजा-पाठ का दौर, जयपुर में दीया कुमारी ने मंदिर में तो जबलपुर में प्रह्लाद सिंह पटेल ने घर में की पूजा

कांग्रेस के लड्डू हुए बेकार

बता दें कि दिल्ली में तो कांग्रेस मुख्यालय में आज सुबह से ही जश्न की तैयारियां शुरु हो गई थी. कांग्रेस मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाने के लिए जहां सुबह ही ‘लड्डू’ मंगा लिए गए थे वहीं अब इनकी मिठास फिकी नजर आ रही है. वहीं आज सुबह ही चार राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते दिखे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital