Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
एल्विश यादव (फोटो सोशल मीडिया)
Elvish yadav: बिग बॉस के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की सांप के जहर और रेव पार्टियों के मामले में मुश्किल बढ़ने वाली है. नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को नोटिस भेजा है. रेव पार्टी के मामले में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी. पुलिस ने इससे पहले पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. अब माना जा रहा है कि पुलिस एल्विश का अन्य आरोपियों से आमना सामना करा सकती है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी थी और कहा था कि मुझे पर अभी और आरोप लगेंगे.
रेव पार्टियों में सांप के जहर के नशे के आरोप में एल्विश यादव घिरते जा रहे हैं. इससे पहले भी एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार किया था. हालांकि कुछ देर बाद ही उसे छोड़ गया था.
पुलिस अब तक इस मामले में एल्विश यादव समेत 7 लोगों को आरोपी बना चुकी है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी राहुल से एल्विश यादव का आमने सामने कराएगी. बता दें कि राहुल वही शख्स है जिस पर रेव पार्टियों में नशे का सामान पहुंचाने का आरोप लगा है. यह इस मामले में नंबर 2 का आरोपी है. वहीं इस मामले का खुलासा करने वाली एक संख्था ने बताया था कि उन्होंने अपने शख्स को एल्विश की पार्टी में जानकारी पता करने के लिए भेजा. तब एल्विश ने उस शख्स से कथित तौर पर कहा था कि मेरा नाम लेकर राहुल से बात कर लेना. वो व्यवस्था करा देगा.
संस्था ने यह भी खुलासा करते हुए बताया था कि राहुल ने उनके आदमी को बताया था कि दिल्ली में बहुत चेंकिग होती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहना पड़ता है. उसने आगे कहा कि अगर उनका विदेशियों का प्रोग्राम रहता है तो उनका एजेंट बुक करता है. उनकी जिम्मेदारी हमारी. उनका कॉन्टेक्ट भी तो बड़ा होता है. वैसे एल्विश के यहांं तो पुलिस भी नहीं जाती. जब हम दिल्ली में कहीं प्रोग्रोम करते हैं जैसे छतरपुर में तो वहां सभी को पहले से पता होता है कि यहां प्रोग्रोम होने वाला है, लेकिन यह सिर्फ आधे घंटे ही चलता है. इसके बाद वे लोग सबसे पहले हमारी टीम को निकालते हैं.
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…
Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…