Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इस्लामाबाद में सुरक्षा एजेंसियों के इस्तीफों के बाद होम लैंड गार्ड्स की आपात भर्ती हुई शुरू

सुरक्षा एजेंसियों में सामूहिक इस्तीफों के बाद DC Islamabad ने होम लैंड गार्ड्स के लिए आपातकालीन भर्ती शुरू की. जानिए क्यों बिगड़ रहे हैं पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा हालात.

Pakistan security crisis
Edited by Akansha

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आई है. जिला प्रशासन (DC Islamabad) ने होम लैंड गार्ड्स के लिए आपातकालीन भर्ती अभियान शुरू किया है.

सुरक्षा एजेंसियों में सामूहिक इस्तीफों के बाद होम गार्ड्स की भर्ती शुरू

यह फैसला उस समय लिया गया है जब पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में कर्मियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. सुरक्षा हालात बिगड़ने और आंतरिक अव्यवस्थाओं के चलते ये इस्तीफे सामने आए हैं.

भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से किया गया लागू

बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और आवेदनकर्ताओं को कम से कम योग्यता और सीमित समय में चयनित कर तैनात किया जा रहा है.

इस्लामाबाद प्रशासन ने आम नागरिकों से की अपील

इस्लामाबाद प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे देश की रक्षा और आंतरिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस प्रक्रिया में भाग लें. यह घटनाक्रम पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा तंत्र में गहराते संकट को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital