Bharat Express DD Free Dish

 पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन गिरफ्तार

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्कर शहाबुद्दीन के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया. उसके पास से गौवंश, तमंचा, कारतूस और अन्य अपराध सामग्री बरामद की गई.

gautaskar
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

 

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन पुलिस की गोली से घायल हो गया. पुलिस ने मौके से एक जीवित गौवंश, तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, मोटरसाइकिल और 620 रुपये नकद बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस जहानाबाद और बकेवर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ताज होटल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त की. बताया गया कि एक व्यक्ति तेजा नगर क्षेत्र में गौकशी करने की फिराक में है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की.

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां एक बछड़ा बंधा मिला और आरोपी उसे काटने की तैयारी में था. पुलिस ने जब उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सीएचसी जहानाबाद भेज दिया.

बरामदगी और आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी शहाबुद्दीन पुत्र बाबू कुरैशी, निवासी काजीटोला थाना जहानाबाद, पहले से ही कई संगीन अपराधों में लिप्त रहा है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम सहित 21 से अधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

अपर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा के अनुसार गौ तस्कर लंबे समय से तस्करी में लिप्त था. सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर कारवाई की है.

यश द्विवेदी- रिपोर्टर, फतेहपुर


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read