आधुनिक भारत के निर्माण को अपनी अद्भुत प्रतिभा और तकनीकी कौशल से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर देशभर में उन्हें नमन किया जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सर एम. विश्वेश्वरैया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के सभी इंजीनियरों को बधाई दी.
पीएम मोदी ने लिखा खास मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर पोस्ट कर लिखा कि सभी बेहतरीन इंजीनियरों को ‘इंजीनियर दिवस’ की बधाई. वे लोग जो बेहतर कल के लिए निर्माण करते हैं, नई चीजें बनाते हैं और समाधान देते हैं. सर एम. विश्वेश्वरैया को नमन, जिनकी इंजीनियरिंग की प्रतिभा और राष्ट्र-निर्माण की सोच आज भी हम सभी को प्रेरित करती है.”
राजनाथ सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंजीनियरों के योगदान की सराहना करते हुए लिखा कि इंजीनियर्स डे पर, मैं हमारे उन इंजीनियरों को सलाम करता हूं जिनकी काबिलियत और लगन भारत की तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ा रही है और हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है. सर एम. विश्वेश्वरैया जी का जीवन उत्कृष्टता, अनुशासन, इनोवेशन और जन-सेवा का बेहतरीन उदाहरण है.
ये भी पढ़ें- एयर मार्शल के इंटरव्यू पर सवाल, ट्रस्ट ने दिखाई लिस्ट तो बैकफुट पर आए IPS, क्या है पूरा विवाद?
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया आभार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि देश के इंजीनियरों के लगातार इनोवेशन भारत की प्रगति और निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और अन्नपूर्णा देवी ने भी डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी अभियंताओं के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

