Enrique Iglesias Concert: मुंबई में आयोजित स्पेनिश पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) के कॉन्सर्ट में लाखों का मोबाइल फोन चोरी हो गया है. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए इस इवेंट के दौरान लगभग 23.85 लाख रुपये कीमत के कम से कम 73 मोबाइल फोन चोरी हो गए. पीड़ितों की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने अब तक सात एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
चोरों ने भीड़ का उठाया फायदा
इस कॉन्सर्ट में 25,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ थी, जिसके टिकट की कीमत भी काफी ज्यादा थी. ऐसे में इसी भीड़ का फायदा उठा कर जेबकतरों ने भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने वेल-प्लेन्ड तरीके से मोबाइल चोरी कर लिया.
पीड़ितों में मेकअप आर्टिस्ट, छात्र, पत्रकार, होटल व्यवसायी और अन्य व्यवसायी शामिल हैं. पुलिस ने अब इवेंट के CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है.
आपको बता दें कि इस इवेंट की जनरल एंट्री 7,000 रुपये और वीआईपी पास 14,000 रुपये तक थी.
13 साल बाद भारत लौटे थे एनरिक
एनरिक इग्लेसियस ने इस इवेंट में अपने मशहूर गाने ‘हीरो’, ‘बैलामोस’ जैसे कई हिट ट्रैक्स के साथ लगभग 90 मिनट का धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया. भारत में उनका कॉन्सर्ट 13 साल बाद हुआ है, इससे पहले वे 2004 और 2012 में भारत आ चुके हैं और पुणे, बेंगलुरु और गुरुग्राम में परफॉर्म कर चुके हैं. लंबे इंतजार के बाद मिले इस अवसर को लेकर फैंस में काफी उत्साहित थे, लेकिन मोबाइल चोरी की घटना ने पूरे माहौल को खराब कर दिया.
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, चोरी के मामले गंभीर हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. फुटेज और शिकायतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया कि भीड़भाड़ वाले इवेंट्स में अतिरिक्त सावधानी बरते.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के 25वें राज्योत्सव पर 14,260 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




