Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश में बढ़ा रोजगार, EPFO से अक्टूबर में जुड़े 13.41 लाख सदस्य

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि समीक्षा अवधि के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि करीब 2.79 लाख रही. महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि अधिक समावेशी और विविधतापूर्ण कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत देता है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: X/@socialepfo)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से अक्टूबर में 13.41 लाख सदस्य जुड़े हैं. यह दिखाता है कि देश में तेजी से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं. यह बयान केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा बुधवार (25 दिसंबर) को दिया गया. अक्टूबर में EPFO से करीब 7.50 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जिनमें से 58.49 प्रतिशत 18-25 आयु वर्ग के थे. इस युवा आयु वर्ग की कुल संख्या 5.43 लाख है.

रोजगार के बढ़ते अवसर

मंत्रालय ने बताया है कि यह आंकड़ा पहले के रुझान के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, जिसमें मुख्य रूप से पहली बार नौकरी की तलाश करने वाले लोग शामिल हैं. यह अर्थव्यवस्था में रोजगार के बढ़ते अवसरों का संकेत देता है.

पेरोल डेटा से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 12.90 लाख सदस्य EPFO से बाहर निकल गए और फिर से इसमें शामिल हो गए हैं. यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में सालाना आधार पर 16.23 प्रतिशत अधिक है.


ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? आधार में नया पता जोड़ने की तारीख बढ़ी, अब कैसे करें मुफ्त अपडेट?


सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा

इन EPFO सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और EPFO के दायरे में आने वाले कंपनियों में फिर से शामिल हो गए. इन सदस्यों ने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचयित धन को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना और इस प्रकार अपनी सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा का विस्तार किया. पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण करने पर पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.09 लाख नई महिला सदस्य हैं. यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में सालाना आधार पर 2.12 प्रतिशत अधिक है.

महिला सदस्यों की संख्या बढ़ी

आधिकारिक बयान में कहा गया कि समीक्षा अवधि के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि करीब 2.79 लाख रही. महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि अधिक समावेशी और विविधतापूर्ण कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत देता है. पेरोल डेटा का राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि EPFO से जुड़े कुल सदस्यों में शीर्ष पांच और केंद्र शासित प्रदेशों की हिस्सेदारी 61.32 प्रतिशत की रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital