होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मनीष कश्यप (फोटो ट्विटर)
Youtuber Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर (Youtuber) मनीष कश्यप ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पिछले काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप और उनके यूट्यूब चैनल के चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था. उनके चार अलग-अलग खातों में 42 लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिली थी. इसके साथ ही उसके घर की कुर्की पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. जिसके बाद ही यूट्यूबर ने सरेंडर कर दिया है.
दरअसल मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारी मजदुरों की कथित पिटाई और हिंसा के मामले में फर्जी और भ्रमित करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का आरोप लगा है.
जानकारी के मुताबिक मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में सरेंडर किया है अब उनको आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा जा सकता है. यहां EOW उनसे पूछताछ करेंगी.
बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद के थानों की पुलिस मनीष कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती के लिए पहुंचे थी. उनके घर पर बुलडोजर में चलाए गए. मनीष का घर बतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत मोहरा डोंगरे गांव में हैं.
आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के चार बैंक खातों को बंद कर दिया था. EOU ने जानकारी देते हुए बताया था कि मनीष के SBI के खाते में 3 लाख 37 हजार 496 रुपये, आईडीएफसी (IDFC) के खाते में 51 हजार 69 रुपये, एचडीएफसी बैंक खाते में 3 लाख 37 हजार 463 रुपये हैं और उनके वहीं सचतक फाउंडेशन के एचडीएफसी (HDFC) बैंक खाते में 34 लाख 85 हजार 909 रुपये जमा हैं.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…