मनोरंजन

TJMM Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के क़रीब ‘तू झूठी मैं मक्कार’, जानें 10वें दिन की कितनी कमाई

TJMM Box Office Collection Day 10:  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. फिल्म का पहला वीकेंड काफी शानदार देखने को मिला और फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई हर दिन घटती चली गई,  इसके बावजूद ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है. आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के 10वें दिन रणबीर-श्रद्धा की रोमांटिक-कॉमेडी ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

तू झूठी मैं मक्कार’ 10वें दिन कितना बिजनेस किया?

लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इन सबके बीच अब ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की 10वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन अब 96.01 करोड़ रुपये हो गया है. इन आंकड़ों को देखकर उम्मीद बढ़ गई है कि फिल्म इस शनिवार और रविवार की छुट्टी में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लेगी.

ये भी पढ़ें- Zwigato Online Leak: कपिल शर्मा को बड़ा झटका, रिलीज के पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘ज्विगेटो’

100 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर है फिल्म

‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है. इस आंकड़े को पार करने के बाद यह फिल्म शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान के बाद साल 2023 की दूसरी सदी की फिल्म बन जाएगी. वहीं फिल्म की कमाई ने मेकर्स और स्टार कास्ट को काफी खुश कर दिया है.

आपको बता दें कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है, वहीं फिल्म में बोनी कपूर, अनुभव बस्सी और डिंपल कपाड़िया की एक्टिंग भी दमदार है.

Dimple Yadav

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

16 minutes ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

17 minutes ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

23 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

48 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

1 hour ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago