Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लता मंगेशकर जयंती पर रिलीज हुआ ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर, ‘ए मेरे वतन के लोगों’ से दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर की जयंती पर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज हुआ. टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाने के माध्यम से शहीद सैनिकों और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई है.

बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर की जयंती पर रविवार को बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज किया गया. टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ को पिरोया गया, इसके जरिए मेकर्स ने लता को श्रद्धांजलि दी है. यह देशभक्ति गीत 1962 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों और बलिदानी योद्धाओं के लिए लिखा गया था. लता ने इस गाने से शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी. 120 बहादुर की कहानी भी चीन के साथ हुए भारत के एक युद्ध पर आधारित है. इसके दूसरे टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और फरहान अख्तर का किरदार अपनी सैन्य टुकड़ी को हजारों की संख्या में आए चीनी सैनिकों से लड़ने के लिए प्रेरित करता है.

रजनीश ‘राजी’ घई ने किया फिल्म का निर्देशन

इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) उनसे कहते हैं, “तुम सब किसान के बेटे हो, जिंदगीभर अपने बाप-दादाओं को लड़ते हुए देखा है, कभी सूखे से तो कभी बाढ़ से. जमीन के लिए लड़ना तुम सबके खून में है. यहां बात सिर्फ जमीन की नहीं, हमारी सरजमीन की है.” फिल्म का नया टीजर सैनिकों की निडरता, हिम्मत और भाईचारे को खूबसूरती से पेश करता है.

यह फिल्म सन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो निर्मित ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राजी’ घई ने किया है. फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor का 43वां Birthday आज, वीडियो शेयर कर फैंस को किया धन्यवाद लेकिन बेटी राहा ने चुरा ली सारी लाइमलाइट

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital