Bharat Express DD Free Dish

मौत की स्पीड पर भारी व्यूज की भूख! फरीदाबाद में जानलेवा स्टंटबाजी का Video वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा ग्राउंड में युवकों द्वारा कार और बाइकों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर वाहन चालकों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है…

सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स, फॉलोअर्स और रील (Reels) वायरल करने की गंदी लत आज के युवाओं के दिमाग पर किस कदर हावी हो चुकी है, इसका एक बेहद डरावना और खतरनाक नजारा फरीदाबाद के एनआईटी स्थित दशहरा ग्राउंड (Dussehra Ground) में देखने (Faridabad Stunt Video Viral) को मिला है.

मैदान के बीचो-बीच कुछ सिरफिरे युवकों द्वारा तेज रफ्तार कारों और बाइकों से जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मनचले युवक बिना किसी सुरक्षा गियर के सार्वजनिक स्थान पर गाड़ियां दौड़ाते और ड्रिफ्ट करते दिख रहे हैं, जिससे वहां मौजूद आम जनता और बच्चों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था.

कैमरे के आगे ‘हीरोपंती’ पड़ी भारी (Faridabad Stunt Video Viral)

यह पूरा बवाल तब सामने आया जब इन स्टंटबाजों के ही किसी साथी ने इस खतरनाक करतब का वीडियो बनाकर बड़े गर्व के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने फरीदाबाद पुलिस को टैग करते हुए इन ‘रोड रोमियो’ पर सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ होता देख फरीदाबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई है. पुलिस विभाग की साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस ने वायरल वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

नंबर प्लेट से खुलेगा रीलबाजों का कच्चा चिट्ठा

ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक मैदानों या सड़कों को स्टंट का अखाड़ा बनाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. वीडियो में दिख रही गाड़ियों और बाइकों के नंबरों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों और डिजिटल मैग्नीफायर की मदद ली जा रही है.

पुलिस ने चेतावनी दी है कि पहचान होते ही इन स्टंटबाजों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत भारी-भरकम चालान काटने के साथ-साथ उनके वाहनों को तुरंत सील (कंपाउंड) कर दिया जाएगा और उनके ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-जवानी के जोश में चलाई थी गोली, अब 85 की उम्र में 2 लोगों के सहारे जेल जाएगा! पढ़िए 34 साल पुरानी कहानी

‘लाइक’ के चक्कर में कहीं अर्थी न उठ जाए

फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन ने इस मामले (Faridabad Stunt Video Viral) को गंभीरता से लेते हुए शहर के माता-पिता और अभिभावकों (Parents) से एक बेहद जरूरी और भावुक अपील की है. पुलिस ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों और उनकी महंगी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखें.

उन्हें समझाएं कि सोशल मीडिया के चंद ‘व्यूज’ के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना कोई बहादुरी नहीं, बल्कि सीधा अपराध है. बहरहाल, पुलिस की इस मुस्तैदी से साफ है कि इन रीलबाजों की अगली लोकेशन दशहरा ग्राउंड नहीं, बल्कि सीधे जेल की कोठरी होने वाली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read