रिपोर्ट-रवि मित्तल
Faridabad water tank child death: फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल के मासूम बच्चे की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई. घटना शनिवार की है जब बच्चे के माता-पिता मजदूरी पर गए थे और बच्चा बड़े भाई-बहनों की देखरेख में घर पर था. नजर चूकते ही बच्चा टैंक के पास पहुंच गया और न जाने कैसे उसमें गिर गया. जब तक परिवार और पड़ोसियों को पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्चे को तुरंत बीके अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मजदूरी पर गए थे माता-पिता
मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि वे और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं. मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उनके कुल 6 बच्चे हैं और हरदीप सबसे छोटा ढाई साल का बेटा था. मजदूरी के लिए जाते समय बच्चे को साथ ले गए थे, लेकिन बड़े बच्चे उसे घर ले आए. घर पर बड़े बच्चे ही थे, जो छोटे बच्चे का ध्यान रख रहे थे. लेकिन उनकी नजर चूक गई और बच्चा खेलते-खेलते पानी के टैंक के पास पहुंच गया.
पिता खुद शव ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए
घटना के बाद बच्चे के पिता इतने सदमे में थे कि वे अपने बच्चे का शव गोद में लेकर पोस्टमार्टम रूम तक ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. पड़ोसी ने बच्चे को गोद में उठाया और बीके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया. पिता ने कहा कि लापरवाही उनके बच्चों की थी. उन्होंने किसी का दोष नहीं ठहराया और कहा कि बच्चा खेलते समय टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR का प्रदूषण गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ा खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है. बच्चे के पिता ने किसी पर आरोप नहीं लगाया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा मानकों की जांच के लिए कार्रवाई शुरू की है. इलाके में पानी के टैंक खुले पड़े होने से ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है. पड़ोसियों ने भी बताया कि बच्चे का ध्यान नहीं रखा गया. परिवार में कोहराम मच गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


