Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

FIITJEE के मालिक डीके गोयल पर ED का शिकंजा, दिल्ली-नोएडा समेत कई जगहों पर छापेमारी

ED ने कोचिंग संस्थान FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, नोएडा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. संस्थान के बंद होने से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है.

FIITJEE ED Raid

FIITJEE ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मशहूर कोचिंग संस्थान FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत कुल 10 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब फिटजी के कई सेंटर्स एक के बाद एक बंद हो चुके हैं, जिससे लगभग 12,000 छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

संस्थान के बंद होने के बावजूद संचालकों को करीब 12 करोड़ रुपये का फायदा होने का आरोप है. इससे पहले फरवरी में नोएडा पुलिस ने FIITJEE से जुड़े कई बैंक खातों को सीज कर दिया था. जांच के दौरान गोयल से संबंधित खातों में 11 करोड़ 11 लाख रुपये जमा पाए गए, जिन्हें फ्रीज कर लिया गया.

FIR में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा

नोएडा पुलिस पहले ही संस्थान के खिलाफ सख्त कदम उठा चुकी है. थाना सेक्टर 58 में दर्ज की गई FIR में दिनेश गोयल समेत 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. क्लासेस अचानक बंद करने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था.

इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कराने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के कई ब्रांच अचानक बंद कर दिए गए थे. कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन न मिलने और संचालन में गड़बड़ी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं. इससे संस्थान की वित्तीय स्थिति और भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे.


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी आज बिहार को देंगे करोड़ों की सौगात, नमो भारत रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी, विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital