Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हिंदुओं चाकू रखो’- वाले भड़काऊ बयान के आरोप में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज

Pragya Thakur: कांग्रेस से वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान को हेट स्पीच करार देते हुए कहा कि वो प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रुप से हेट स्पीच का मामला है.

pragya Thakur

भड़काऊ भाषण देने के मामले में FIR दर्ज (फोटो ट्विटर)

FIR on Pragya Thakur: बीजेपी नेता और लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करायी है. प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिवमोगा में अपने संबोधन के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था. उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू को धारदार रखो.

प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से लोकसभा सांसद हैं. भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ उन पर आईपीसी की धारा  153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर का ये कोई पहला भड़काऊ भाषण नहीं है. उन पर पहले भी कई बार भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.

जयराम रमेश जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

कांग्रेस इस मामले पर प्रज्ञा ठाकुर को घेरते हुई नजर आ रही है. अब कांग्रेस से वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान को हेट स्पीच (Hate Speech) करार देते हुए कहा कि वो प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रुप से हेट स्पीच का मामला है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या 2024 में मुसलमानों को देगी टिकट बीजेपी? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया पार्टी का प्लान

प्रज्ञा ने कर्नाटक में दिया था भड़काऊ भाषण

प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद पर बोलते हुए हिंदुओं को संबोधित किया था. जिस दौरान उन्होंने हिंदुओं से चाकुओं को तेज रखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू, धारदार रखो. पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए, आत्मरक्षा का अधिकार सबका है. अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है.’

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि उनके यहां जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं. अगर वे प्यार करते हैं तो भी उसमें जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है.

– भारत एक्प्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital