Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP: दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर शेयर की थी पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर की विवादित तस्वीर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में FIR दर्ज की गई है.

दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर में FIR दर्ज की गई है. दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को लेकर विवादित पोस्टर शेयर किया था. जिसके विरोध में ये मामला दर्ज किया गया है. तहरीर में कहा गया है कि पूर्व सीएम ने विद्वेष फैलाने के लिए गोलवलकर की तस्वीर को शेयर किया. एफआईआर दर्ज करने की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.

पूर्व सीएम के खिलाफ FIR दर्ज

तुकोगंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय वकील और संघ कार्यकर्ता राजेश जोशी की शिकायत पर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना), धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी), धारा 500 (मानहानि) और धारा 505 (सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से भड़काऊ सामग्री प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- यूपी के कई जिलों में बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान हुआ असफल, रिपोर्ट देखकर नाराज हुए जेपी नड्डा, अब सांसदों को फिर दी गई ये जिम्मेदारी…

गोलवलकर को लेकर पोस्ट की गई तस्वीर

राजेश जोशी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सिंह ने फेसबुक पर गोलवलकर के नाम और तस्वीर वाला विवादास्पद पोस्टर साझा किया ताकि दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और हिंदुओं में वैमनस्य पैदा कर उन्हें वर्ग संघर्ष के लिए उकसाया जा सके. शिकायत में कहा गया कि गोलवलकर के बारे में सिंह के फेसबुक पोस्ट से संघ कार्यकर्ताओं और समस्त हिन्दू समुदाय की धार्मिक आस्था आहत हुई है. संघ के एक स्थानीय पदाधिकारी ने मीडिया को भेजे बयान में आरोप लगाया कि सिंह ने इस संगठन की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर गोलवलकर को लेकर “मिथ्या और अनर्गल पोस्ट” किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital