Kolkata Mayor Resigns
Kolkata Mayor Resigns: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची हुई है. ममता बनर्जी के सिपाही एक-एक कर हाथ छुड़ा रहे हैं. अब टीएमसी विधायक और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मेयर पद से अपना इस्तीफा शुक्रवार को सौंप दिया.
इस्तीफे के बाद हकीम ने आरोप लगाया कि वो पहले की तरह खुलकर काम नहीं कर पा रहे हैं. अगर वो इस्तीफा नहीं देते तो यह उनका और उनके पद का अपमान होता. इस दौरान उन्होंने अगले मेयर को शुभकामना संदेश भी दिया.
पिछले 8 सालों से मेयर थे हकीम
फिरहाद हकीम पिछले लगभग 8 सालों से कोलकाता नगर निगम के मेयर थे. उन्होंने नवंबर 2018 में पहली बार मेयर का पद संभाला था. हकीम ने नई सरकार से निवेदन किया कि वो जनता की अकांक्षाओं को पूरा करें और उनकी अपेक्षा के मुताबिक काम करें.
Firhad Hakim resigns as Kolkata Mayor. He was no doubt the worst one till date. pic.twitter.com/ACMN4inKpJ
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) June 5, 2026
कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर ने बताया कि वो कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी से इस्तीफा के लिए अनुरोध किया था. जिसपर उन्होंने मंजूरी दे दी थी.
गुरुवार को सीआईडी ने हकीम से की थी पूछताछ
विधायकों के कथित जाली हस्ताक्षरों के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सीआईडी ने गुरुवार को कोलकाता के मेयर और विधायक फिरहाद हकीम से लंबी पूछताछ की थी. जिसके बाद ही यह तय हो गया था कि हकीम अब इस पद पर लंबे समय तक बने नहीं रह पायेंगे. आखिरकार पूछताछ के एक दिन बाद उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया.
ये भी पढ़ें- ‘अब पहले वाला कमजोर भारत नहीं रहा, दुनिया मानती है लोहा…’, पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर राजनाथ सिंह ने दिया बयान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीआईडी अधिकारी ने बताया कि सीआईडी इस मामले को लेकर उन परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिनके तहत ये हस्ताक्षर तैयार किये गए. जांच में यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि क्या हस्ताक्षर के समय सभी संबंधित विधायक वहां पर मौजूद थे या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

