मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कनाडा स्थित Kaps Cafe पर एक महीने में दूसरी बार फायरिंग की गई है. यह घटना सुरे शहर में हुई, जहां गुरुवार सुबह कैफे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने बॉलीवुड और सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है.
किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Gang) और गोल्डी ढिल्लों (Goldie Dhillon) गैंग ने सोशल मीडिया (Social media) पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में लिखा गया कि कपिल शर्मा को कॉल किया गया था लेकिन रिंग नहीं सुनी गई इसलिए कार्रवाई करनी पड़ी. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगली कार्रवाई मुंबई में होगी.
फायरिंग का वीडियो वायरल
इस फायरिंग का 9 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा गोलियों की आवाजें सुनाई देती हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
कपिल शर्मा को निशाना बनाने की वजह
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को टारगेट करने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं. जिसमें सबसे प्रमुख वजह है सलमान खान से करीबी होना. लॉरेंस गैंग सलमान को पहले से निशाना बना चुका है. कपिल की सलमान से नजदीकी उन्हें गैंग के रडार पर ला सकती है.
धार्मिक टिप्पणी विवाद –
कपिल के शो में सिख धर्म पर की गई टिप्पणी से पंजाब आधारित गैंग नाराज है.
स्टारडम और फिरौती –
कपिल की लोकप्रियता और संपत्ति उन्हें फिरौती के लिए आसान टारगेट बना सकती है.
बॉलीवुड में दबदबा –
गैंग बॉलीवुड में डर का माहौल बनाकर D कंपनी की तरह दबदबा कायम करना चाहता है.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड कनेक्शन- इस केस में शामिल शुभम लोंकर का नाम भी फायरिंग की पोस्ट में आया है, जो सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल था.
इसे भी पढ़ें-ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने PM Modi को किया फोन, इन मुद्दों पर हुई अहम बातचीत
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कपिल शर्मा इस घटना से बेहद डरे हुए हैं. मुंबई पुलिस ने उनसे संपर्क कर पूरी जानकारी ली है और उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर हिंसा के खिलाफ एकजुटता की बात भी साझा की है.
यह मामला सिर्फ एक फायरिंग नहीं बल्कि बॉलीवुड में डर और दबाव की राजनीति की ओर इशारा करता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
