Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नहीं रहे आजाद भारत के पहले वोटर, श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में निधन

दुनिया को अलविदा कह गए आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का आज उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया. उन्होंने 106 की उम्र में आज अंतिम सांस ली है. इनके निधन की पुष्टी किन्नौर जिले के डीसी ने की है साथ ही उन्होंने बताया कि श्याम सरन नेगी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं”

सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी.

बता दें कि श्याम सरन नेगी ने दो नवंबर को कल्पा में अपने निवास आवास पर डाक मतपत्र के जरिए 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए 34वीं बार मताधिकार का प्रयोग किया था. उनका जन्म 1917 में हुआ था. श्याम सरन देश के पहले मतदाता थे. वे 1951 में आजाद भारत में पहला वोट डालने वाले पहले शख्स थे. लंबी उम्र होने के बावजूद भी हर बार वह बूथ पर जाकर वोट डालते थे, लेकिन दो नवंबर यानि की बुधवार को उन्होंने आखिरी बार घर पर ही वोट डाला था. क्योंकि उनकी तबीयत खराब चल रही थी. श्याम सरन को चुनाव आयोग ने 2014 को आम चुनाव के दौरान ब्रांड एंबेसडर बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital