Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: दशाश्वमेध घाट और मनकामेश्वर मंदिर में कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

सावन का पवित्र महीना चल रहा है. हर तरफ भगवान शिव के भक्त कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कांवड़ियों पर की गई पुष्पवर्षा

सावन का पवित्र महीना चल रहा है. हर तरफ भगवान शिव के भक्त कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में आज (31 जुलाई) सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भी भारी भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. प्रयागराज में यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर और पड़िला महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों पर पुष्पवर्षा कराई गई.

दशाश्वमेध घाट पर प्रशासन ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की

सावन महीने में लाखों की संख्या में कांवड़िए कांवड़ लेकर निकलते हैं. पिछले कुछ सालों से योगी सरकार हर साल कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करा रही है. इस बार भी अलग-अलग जगहों पर पुष्पवर्षा कराई गई है. इसी कड़ी में प्रयागराज में भी सुबह 8 बजे दशाश्वमेध घाट पर प्रशासन ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की.

यह भी पढ़ें- UP News: स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर घमासान तेज, भूपेंद्र चौधरी ने किया पलटवार, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा ऑल इंडिया बुद्धिस्ट संघ

प्रशासन के आलाधिकारी रहे मौजूद

जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही बताया गया था कि 31 जुलाई को पुष्पवर्षा कराई जाएगी. दशाश्वमेध घाट पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसके अलावा कांवड़ियों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए सुविधाएं कराई गई थीं. यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर तथा पड़िला महादेव मंदिर पर आने वाले कांवड़ियों पर भी पुष्पवर्षा कराई गई. पुष्पवर्षा करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest