देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे और शीतलहर का कहर, येलो अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड ने गलन बढ़ा दी है. बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में कंपकपाने वाली सर्दी बढ़ गई है. नए साल के बाद ही ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. घना कोहरा और शीतलहर ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी और कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं. अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और ठंड पड़ने की संभावना है. दिन में धूप नहीं निकलेगी. ये स्थिति 8 जनवरी तक बनी रह सकती है.

राजधानी दिल्ली में दो दिनों से धूप काफी कम निकली है. इसके अलावा ठंड का प्रकोप उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूरे मैदानी इलाकों पर दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गया है. वहीं, दिल्ली में मंगलवार को दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा. शीतलहर की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में कंपकपाने वाली सर्दी का कहर

राजधानी में कोहरे और शीतलहर ने कहर बरपाया हुआ है. आज सुबह से बर्फीली हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया. वहीं दूसरी तरफ घना कोहरा भी छाया रहा. देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शीत लहर की वजह से लोग आग के सामने तापते हुए दिखई दे रहे हैं. ताकी थोड़ी राहत मिल सके.

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर

उत्तरप्रदेश में भी कड़ाके ठंड ने परेशान किया हुआ है. शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. राजधानी लखनऊ में भी पारा लगातार गिर रहा है. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा कड़ाके की सर्दी से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित हुआ. ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Himachal: सीएम सुक्खू की रैली में IPS साजू राम राणा की हार्ट अटैक से मौत, अगले साल रिटायर होने वाले थे

कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, श्रावस्ती समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. मंगलवार को झांसी में भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है.

यूपी में सबसे ठंडा कानपुर

राज्य के कानपुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ पड़ रही है. बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने आफत मचा रखी है. यहां न्यूनतम तामपान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तामपान 13 डिग्री रहा. आने वाले 5 दिनों में पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है, इसलिए यहां घना कोहरा पड़ेगा और शीतलहर चलने का अनुमान है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अंधविश्वास का अंत..! बुआ और दादी देने वालीं थी 2 माह के बच्चे की बलि, कारण जान कांप जाएगी रूह

Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…

15 minutes ago

‘अयोध्या आओ तो माफी मांगकर आओ’, दीपोत्सव में CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले – रामभक्तों का अपमान करने वालों को पहले करना होगा आत्ममंथन

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…

16 minutes ago

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

22 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

1 hour ago