Bharat Express DD Free Dish

भारत-अमेरिका रिश्तों पर विदेश मंत्री S. Jaishankar का बड़ा बयान, कहा- हमें अपनी ताकत पता, ट्रंप की विदेश नीति का तरीका अलग

अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन हमें अपनी ताकत और रिश्तों की गहराई का अंदाजा है-S. Jaishankar

भारत-पाकिस्तान सीजफायर और भारत-अमेरिका टैरिफ (Tariff) वॉर के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ी खटास जरूर आई है लेकिन विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने साफ किया है कि बातचीत अभी भी जारी है और दोनों देशों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. उन्होंने एक कार्यक्रम में खुलकर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) का अभी का विदेश नीति का तरीका बहुत अलग है जो पहले कभी नहीं देखा गया.

एस. जयशंकर ने क्या कहा?

एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने बताया,

“ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान अमेरिका समेत कई देशों से बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि जैसे युद्ध के समय अन्य देशों से संपर्क होता है वैसे ही अमेरिका से भी हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दोस्ती का पुराना इतिहास रहा है लेकिन पाकिस्तान अपनी सुविधा के हिसाब से राजनीति करता है.”

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विदेश मंत्री ने क्या कहा?

भारत-अमेरिका (India-US) ट्रेड डील को लेकर एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने कहा,

“बातचीत अभी बंद नहीं हुई है. दोनों पक्ष लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि भारत की कुछ लाल रेखाएं हैं. खासकर किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं. भारत सरकार इन हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.”

अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं-जयशंकर

जयशंकर ने यह भी कहा,

“अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन हमें अपनी ताकत और रिश्तों की गहराई का अंदाजा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अमेरिका समेत कई देशों से फोन आए थे जो इस बात का संकेत है कि भारत की भूमिका वैश्विक स्तर पर कितनी अहम है.

इसे भी पढ़ें-भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी रहे मौजूद

विदेश मंत्री (S. Jaishankar) के इस बयान से साफ है कि भारत और अमेरिका के बीच मतभेद जरूर हैं लेकिन बातचीत के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं और रिश्तों को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read