Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई एयरपोर्ट पर पेट में कोकीन की 84 गोलियों के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला

कस्टम अधिकारी ने विशेष जानकारी के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने कोकीन अपने पेट में छिपाकर रखा था. महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पेट में 84 गोलियां छिपाकर रखी हैं, जो कोकीन से भरी हुई थीं.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पेट में कोकीन छिपाकर मुंबई लेकर आई थी. कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, महिला की जांच के दौरान उसके पेट में मादक पदार्थों की पुष्टि हुई है. संदिग्ध महिला को कस्टम्स विभाग द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

महिला यूगांडा से मुंबई आई थी और कस्टम अधिकारी ने विशेष जानकारी के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने कोकीन अपने पेट में छिपाकर रखा था. महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पेट में 84 गोलियां छिपाकर रखी हैं, जो कोकीन से भरी हुई थीं. इन 84 गोलियों में से 32 गोलियां अब तक बाहर निकल चुकी हैं, जबकि बाकी की गोलियां अभी तक नहीं निकल पाई हैं.

आज कोर्ट से अनुमति लेकर उसे जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाने के बाद इलाज किया जाएगा ताकि उसके पेट से बाकी ड्रग्स भी निकल जाएं और उसकी जान को कोई खतरा भी न रहे. अस्पताल में इलाज के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया जाएगा.

ड्रग्स देने वाले शख्स की तलाश

कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट अभी उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने महिला को ड्रग्स दिया था और जिसे महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी. AIU अधिकारियों का कहना है कि महिला को ड्रग्स की डिलीवरी करने के लिए भेजा गया था, और अब उन्हें यह पता लगाना है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन है. जांचकर्ताओं का मानना है कि यह एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है, जिसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं. इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू, कचरा हटाने के लिए नदी में उतरीं मशीनें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital