Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का 67 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

BJP Leader Prabhat Jha passes Away

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का निधन.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है. वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे.

दिल्ली में ली अंतिम सांस

प्रभात झा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा कि अचानक भोपाल में तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था. 67 वर्षीय झा ने शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

सीएम ने व्यक्त किया शोक

भाजपा नेता प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें. मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी. आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ओम शांति!”

कौन थे प्रभात झा?

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के हरिहरपुर जिला दरभंगा के रहने वाले थे. परिवार में उनकी पत्नी रंजना झा और दो बेटे हैं.

उन्होंने बीएससी, एमए और एलएलबी की पढ़ाई की थी. वह मध्यप्रदेश में 8 मई 2010 से दिसंबर 2012 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे. साल 2008 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित, साल 2007 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए.

वह मध्यप्रदेश में साल 1993 से लेकर 2002 तक मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रहे. उन्हें क्रिकेट खेलना, पढ़ना और लिखना काफी पसंद था. वह विदेश यात्रा पर साल 2009 में ऑस्ट्रिया गए. उनकी यह यात्रा 14 से लेकर 18 अगस्त तक चली. प्रभात झा के द्वारा लिखी गई पुस्तकें, हिंदी में शिल्पी, जन गण मन, अजातशत्रु, पं-दीनदयालजी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital