होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पूर्व सांसद जया प्रदा (फोटो ट्विटर)
Rampur: उत्तर प्रदेश का रामपुर (Rampur) हमेशा ही सियासी चर्चा में बना रहता है. कारण साफ है कि यहां पर आजम खान, फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे सरीखे नेता मौजूद हैं. अब एक बार फिर रामपुर चर्चा में है क्योंकि यहां की स्थानीय एमपी-एमएलए कोर्ट (MP/MLA Court) ने पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. इसके बाद जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.
रामपुर से पूर्व सांसद जया प्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट (MP – MLA Court) ने (Jaya Prada) ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. रामपुर कोर्ट के सरकारी वकील अमरनाथ तिवारी (Government Advocate Amarnath Tiwari) ने बताया कि सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा के लगातार गैरहाजिर रहने से कोर्ट काफी नाराज है. इसी वजह से कोर्ट ने पूर्व सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 9 जनवरी को होगी.
पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग-अलग मामले साल 2019 में दर्ज किए गए थे. पहला मामला 18 अप्रैल 2019 को रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मिश्र में हुई एक जनसभा में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसे वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने दर्ज कराया था. दूसरा मामला 19 अप्रैल 2019 को स्वार थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक सड़क के उद्घाटन का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया था, जिसे फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट नीरज कुमार ने दर्ज कराया था.
बता दें कि रामपुर में सपा नेता आजम खान पर हेट स्पीच मामले में चुनाव के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसका अंजाम यह हुआ कि उनको कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी चली गई. अब एक बार फिर पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा से जुड़ा ये मामला चर्चा में है.
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…