देश

Mehul Choksi: दुनियाभर में घूमने के लिए आजाद हुआ भगौड़ा मेहुल चौकसी, इंटरपोल ने हटाया RCN, जानें क्या है इसका मतलब ?

Mehul Choksi: भगोड़े मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने बड़ी राहत दी है. इंटरपोल (Interpol) ने हीरा कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) को हटा लिया है. इस लिस्ट से नाम हटते ही भगोड़ा चोकसी इंटरपोल की वांटेंड लिस्ट (wanted list) से बाहर आ गया है. मेहुल चोकसी भारत में 2 अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से धोखाधड़ी कर फरार हो गया था. लेकिन अब वह इंटरपोल की वांटेंड लिस्ट से बाहर हो गया है.

भगोड़े मेहुल चोकसी का रेड कॉर्नर नोटिस से बाहर होना ईडी और सीबीआई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यह फैसला चोकसी द्वारा एंटीगुआ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करने के बाद आया है. इसमें भारत सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है.

इंटरपोल ने क्या कहा ?

जानकारी के मुताबिक, इंटरपोल ने RCN लिस्ट से चौकसी का नाम हटाते हुए उसके कथित अपहरण के बारे में बताया है. इंटरपोल का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि मेहुल चौकसी का अपहरण का आखिरी उद्देश्य उसे भारत भेजना था, क्योंकि चौकसी को भारत में निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिल सकती है.

यह भी पढ़ें-  Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, चाचा को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पंजाब पुलिस, दो और साथियों पर लगेगा NSA

भगौड़े चौकसी ने कोर्ट से क्या कहा ?

भगौडे मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल (Vijaj Agarwal) ने कहा कि “मेहुल चौकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) को इंटरपोल ने वापस ले लिया है. उन्होंने आगे कहा कि कानूनी टीम के प्रयासों और मेरे मुवक्किल (मेहुल चोकसी) के अपहरण के वास्तविक दावे के कारण और अपहरण के इस प्रयास को अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा अनुमोदित नहीं होने के कारण, मेरे मुवक्किल के खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी आरसीएन (RCN) हटा दिया गया है.”

 

भगोड़े मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की एक कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें भारत सरकार और दो भारतीय एजेंटों पर जून 2021 में उसे एंटीगुआ से अगवा करने और जबरन डोमिनिकन रिपब्लिक ले जाने का आरोप लगाया था.

RCN के हटने का क्या है मतलब ?

मेहुल चौकसी का RCN से नाम हटने से बड़ी राहत मिली है. इसका मतलब यह है कि वह अब दुनियाभर में यात्रा करने के लिए स्वतंत्र है. बता दें कि इंटरपोल ने दिसंबर 2018 में मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. मेहुल ने अपने भतीजे नीरव मोदी (Nirav Modi) के साथ कथित तौर पर 2 अरब अमेरिकी डॉलर की भारत की सबसे बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी की साजिश रची थी और वे दोनों फरार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नोरा फतेही को दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को किया तलब; जानें मामला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…

12 minutes ago

हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, नेता बोले- कांग्रेस के झूठ का देंगे जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा…

13 minutes ago

कैश फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से DMK नेता केएन नेहरू को बड़ा झटका, याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता के.एन. नेहरू की याचिका खारिज…

18 minutes ago