Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G20 डेलिगेट्स ने डल झील में उठाया शिकारा का लुत्फ

पर्यटन पर जी20 वर्किंग ग्रुप के विदेशी प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खूबसूरत रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और मुगल गार्डन का दौरा किया.

g20 summit

कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में G20 तीसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू हुई, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस दौरान पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स, MSMEs और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट पर सभी का ध्यान है. आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद ये पहला अतंरराष्ट्रीय आयोजन है.

जी 20 की पहले दिन की बैठक के बाद विदेशी मेहमानों ने डल झील की सैर की. इस दौरान उन्होंने यहां की लोकप्रिय शिकारा नाव की सवारी की. इस दौरान शिकारा नाव को लाइट से सजाया गया था.

पर्यटन पर जी20 वर्किंग ग्रुप के विदेशी प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खूबसूरत रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और मुगल गार्डन का दौरा किया. बादलों से ढंके आसामान के साथ ठंडी सुबह ने रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया.अधिकारियों ने बताया कि बाद में उन्होंने डल झील के किनारे निशात मुगल गार्डेन का दौरा किया. अधिकारियों ने कहा, प्रतिनिधियों ने तस्वीरें लीं और मुगल गार्डेन की सैर की जहां से डल झील साफ दिखती है.

मरीन कमांडो डल झील की रखवाली कर रहे हैं, जिसके किनारे एसकेआईसीसी स्थित है. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद कर रहे हैं.

इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. विस्फोटक या आईईडी की जांच के लिए स्कैनर और खोजी कुत्तों को लगाया गया है. शहर से गुजरने वाले वाहनों की औचक जांच की जा रही है.एहतियात के तौर पर श्रीनगर में तीन दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital