Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ISI और खालिस्तानी लिंक: गगनदीप सिंह गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा करने का आरोप

आरोप है कि गगनदीप सिंह ने ऑपरेशन ‘सिंधूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं. इस तरह की जानकारी साझा कर वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था.

arrest

तरनतारन: काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब से मिली जानकारी के आधार पर तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था.

आरोप है कि गगनदीप सिंह ने ऑपरेशन ‘सिंधूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं. इस तरह की जानकारी साझा कर वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था.

5 वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक के संपर्क में था

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था. इसी कड़ी में उसकी पहचान पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों (PIOs) से करवाई गई. गगनदीप को इन एजेंटों से भारतीय चैनलों के जरिए भुगतान भी मिला.

पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ साझा की गई सूचनाएं और ISI से जुड़े 20 से अधिक संपर्कों का डेटा मिला है.

इस मामले में पुलिस स्टेशन सिटी, तरनतारन में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत FIR दर्ज की गई है. डीजीपी पंजाब पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है.


ये भी पढ़ें: सीबीआई ने IRS अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, नकदी और सोना-चांदी देखकर अधिकारियों के उड़े होश, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था अफसर


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital