Bharat Express DD Free Dish

विदेश में छिपा गैंगस्टर धरा गया! थाईलैंड से डिपोर्ट होकर पहुंचा दिल्ली एयरपोर्ट

गुरुग्राम में हरियाणा एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां थाईलैंड से डिपोर्ट किए गए कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी लंबे समय से विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और कई गंभीर मामलों में वांटेड था.

Sahil Chauhan, gangster arrest,

गुरुग्राम/राजेश: गुरुग्राम में एसटीएफ और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार साहिल चौहान पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागा था और वहां से गैंगस्टर गतिविधियां संचालित कर रहा था. उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे कई बड़े खुलासों की उम्मीद है. चलिए जानते है पूरा मामला:

दिल्ली एयरपोर्ट पर STF की कार्रवाई

गुरुग्राम में हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. थाईलैंड से डिपोर्ट किए गए कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एसटीएफ और अंबाला टीम ने अपनी कस्टडी में ले लिया. आरोपी लंबे समय से विदेश में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

विदेश से चलाता था अपराध का नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक साहिल चौहान विदेश में बैठकर भारत में अपने गैंग के जरिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा था. वह गुरुग्राम के कौशल चौधरी गैंग सहित कई अन्य गैंग्स से भी जुड़ा हुआ था. केंद्रीय एजेंसियों और एसटीएफ ने मिलकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और उसे ट्रैक किया.

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था आरोपी

जानकारी के अनुसार, साहिल चौहान ने बेंगलुरु से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर वर्ष 2024 में भारत से फरार हो गया था. इसके बाद वह कई देशों में छिपता रहा और लगातार अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करता रहा.

16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

एसटीएफ आईजी सतीश बालान के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह शुरुआत में छोटे अपराधों से जुड़ा था, लेकिन बाद में बड़े आपराधिक मामलों और गैंग गतिविधियों में शामिल हो गया. उस पर कोर्ट में गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप भी हैं.

अदालत में पेशी और आगे की कार्रवाई

फिलहाल साहिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस रिमांड के दौरान उससे कई बड़े खुलासों की उम्मीद है. एसटीएफ का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता है.

यह भी  पढ़े: हाथ जोड़े, मुस्कुराए और फिर… पीएम मोदी-राहुल की गुफ्तगू में क्या था खास?

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern) 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read