तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
केरल में 11 महिलाओं की 10 करोड़ रुपए की लगी लॉटरी
अक्सर आपने देखा होगा की गरीब लोगों के पास किसी तरह की सुविधा नहीं होती है लेकिन वह अपना और अपने बच्चों का पेट भरने के लिए कचरा तक उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. लेकिन वो कहते है न ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है. यह कहावत केरल की 11 महिलाओं पर फिट बैठता है. दरअसल, गरीब परिवार से आने वाली केरल की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल केरल की रहने वाली 11 महिलाओं की करोड़ों रुपये की लॉटरी लग गई. जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वो हैरान रह गई. वे कचड़ा उठाने का काम करती है. परिवार में अकेली कमाने वाली इन महिलाओं को 10 करोड़ रुपये का जैकपॉट लगा है. वहीं उनमें से एक ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक साथी से कुछ पैसे उधार लिए थे.
मल्लापुरम के परप्पनंगडी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली हरित कर्म सेना की सदस्य इन 11 महिलाओं ने कभी सपने में भी लॉटरी लगने के बारे में नहीं सोचा था. महिलाओं को गुजारा करने में काफी कठिनाई होती थी और हरिता कर्म सेना के सदस्यों के रूप में उन्हें जो मामूली वेतन मिलता है, वही उनके परिवारों के लिए एकमात्र सहारा है. आज जब लॉट्री ड्रॉ का ऐलान हुआ तो वे दंग रह गई. एक महिला ने बताया कि वे लकी ड्रॉ का बेसबरी से इंतजार कर रही थी. लेकिन उसे पहले पता चला कि जीत किसी और की हुई है.
समूह की एक सदस्य ने कहा, हमने पहले भी पैसे जमा करके लॉटरी टिकट खरीदे हैं. लेकिन यह पहली बार है जब हमने कोई बड़ा पुरस्कार जीता है. एक अन्य सदस्य ने कहा, हम बेसब्री से ड्रा का इंतजार कर रहे थे. तभी किसी ने बताया कि पड़ोसी पलक्कड़ के एक टिकट नंबर को विजेता घोषित किया गया है. हम सभी मायूस हो गए लेकिन जब हमें बाद में पता चला कि पहला नंबर हमारे टिकट का लगा है तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. हम सभी अपने अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. लॉटरी में जीती रकम हमारी समस्याओं को हल करने में मदद करेगी.
ये भी पढे़ं:वरुण धवन की ‘बवाल’ पर छिड़ा विवाद, यहूदी संगठन ने की प्राइम वीडियो से फिल्म को हटाने की मांग
उधार पैसे जुटा कर टिकट खरीदने वाली इन महिलाओं ने कल्पना भी नहीं किया था कि जीवन में कभी इतना बड़ा जैकपॉट लगेगा. हरित कर्म सेना घरों और अन्य जगहों से कचरा जमा करती है. गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को जमा कर उसे रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाता है. इस संस्थान की अध्यक्ष बताती हैं कि ये महिलाएं बहुत मेहनती हैं. सबसे योग्य लोगों का किस्मत चमका है. इनके परिवार में ये अकेले कमाने वाली हैं. बड़ी जिम्मेदारी है परिवार के सदस्य का इलाज, बेटी की शादी जैसे कई जरूरी काम इनके आसान हो जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…