Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नौ देशों की महिला राजदूतों के दौरे को गौतम अदाणी ने बताया ‘उत्साहवर्धक’

अदाणी समूह के चेयरपर्सन ने आगे कहा, “इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने वाली स्थानीय महिलाओं के लिए उनकी प्रशंसा और सलाह वास्तव में उत्साहवर्धक थी.

Gautam Adani

नौ देशों की महिला अंबेसडर्स के साथ उद्योगपति गौतम अडानी.

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को कहा कि भारत में नौ प्रेरणादायक महिला एंबेसडर और उच्चायुक्तों की मेजबानी करना उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में गौतम अदाणी ने आगे कहा कि स्थानीय महिलाओं के लिए उनकी प्रशंसा और सलाह “वास्तव में उत्साहवर्धक” थी.

अडानी ने एक्स पर किया पोस्ट

अरबपति उद्योगपति ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारे परिवार को भारत में नौ इंस्पायरिंग महिला एंबेसडर और उच्चायुक्तों की मेजबानी करने का सम्मान मिला. मैं आभारी हूं कि इन महिलाओं ने खावड़ा के अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा के एसईजेड में विजिट किया.”

अदाणी समूह के चेयरपर्सन ने आगे कहा, “इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने वाली स्थानीय महिलाओं के लिए उनकी प्रशंसा और सलाह वास्तव में उत्साहवर्धक थी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, बाधाओं को तोड़ने और बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए शुभकामनाएं!”

महिला प्रतिनिधिमंडल में भारत में इंडोनेशिया की राजदूत इना कृष्णमूर्ति; भारत में लिथुआनिया की राजदूत डायना मिकेविसिएन; भारत में मोल्दोवा की राजदूत एना तबान; भारत, नेपाल और बांग्लादेश में रोमानिया की राजदूत सेना लतीफ; भारत में सेशेल्स गणराज्य की उच्चायुक्त लालाटियाना एकौचे; भारत में लेसोथो के उच्चायुक्त लेबोहांग वैलेंटाइन मोचाबा; भारत में एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लूप; भारत में स्लोवेनिया की राजदूत माटेजा वोडेब घोष और भारत में लक्जमबर्ग की राजदूत पैगी फ्रैंटजेन शामिल थीं.

अदाणी समूह ने किया था स्वागत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एक विशेष कार्यक्रम में, अदाणी समूह ने गुजरात के खावड़ा और मुंद्रा में समूह की परियोजनाओं में नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जहां उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें- अदाणी समूह ने नौ देशों की महिला राजदूतों का किया स्वागत

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले पश्चिमी भारत के शुष्क कच्छ जिले में एक दूरस्थ स्थल खावड़ा का दौरा किया, जहां भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ‘अदाणी ग्रीन एनर्जी’ दुनिया का सबसे बड़ा क्लीन एनर्जी प्लांट बना रही है. इन महिलाओं ने अदाणी के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी दौरा किया, जो रिन्यूएबल एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के प्रयास में एक महत्वपूर्ण परियोजना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital