Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किए दर्शन, झारखंड और भारत की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) रविवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने झारखंड और पूरे भारत की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) रविवार सुबह विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वे (Gautam Adani) सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए.

मंदिर में पूजा-अर्चना

मंदिर पहुंचकर गौतम अडानी (Gautam Adani) ने विधिवत पूजा-पाठ किया और बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेका. उन्होंने (Gautam Adani) कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वे बाबा धाम आकर दर्शन करें. आज इस अवसर पर उन्हें मन की शांति मिली.

झारखंड और भारत के लिए प्रार्थना

पूजा के बाद अडानी (Gautam Adani) ने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि बाबा बैद्यनाथ झारखंड समेत पूरे भारत को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें. उन्होंने इसे अपने जीवन का विशेष क्षण बताया.

ये भी पढ़ें-AIMA Platinum Jubilee: करण अदाणी ने गवर्नेंस, डिफेंस और ग्रोथ एजेंडे पर रखी राय, कहा- तेज विकास के लिए सरल गवर्नेंस जरूरी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गौतम अडानी (Gautam Adani) के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital