Bharat Express DD Free Dish

गौतम अदाणी ने जुबीन गर्ग के परिवार से की मुलाकात, सच्चे लीजेंड’ को दी श्रद्धांजलि

Gautam Adani meets Zubeen Garg family: अदाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी ने जुबीन गर्ग के परिवार से की मुलाकात की है. उन्होंने परिवार से मिलकर सच्चे लीजेंड’ को श्रद्धांजलि दी.

Gautam Adani meets Zubeen Garg family

जुबीन गर्ग के परिवार के साथ गौतम अदाणी

Gautam Adani meets Zubeen Garg family: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के परिवार से मुलाकात की. गुवाहाटी में हुई इस मुलाकात के बारे में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी. इस पोस्ट में उन्होंने जुबीन गर्ग को एक लीजेंड बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. साथ ही लिखा कि उनका संगीत पीढ़ियों तक याद किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

गौतम अदाणी ने जुबीन गर्ग की एक तस्वीर X अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “कल गुवाहाटी में, मैंने जुबीन गर्ग के परिवार से मुलाकात की. जुबीन एक सच्चे लीजेंड थे, जिनका संगीत पूर्वोत्तर की आत्मा में बसा है और जिनका लोगों के लिए प्यार हमेशा पीढ़ियों तक गूंजेगा. ईश्वर उनके संगीत और यादों को लाखों दिलों में जिंदा रखे और उनकी आत्मा को शांति दे.”

तस्वीर पर अर्पित की पुष्पांजलि

अदाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उद्योगपति ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के काहिलीपाड़ा स्थित आवास पर उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जुबीन की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की.

19 सितंबर को हो गया था निधन

गायक जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुर्घटना में हुआ था. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को असम लाया गया, जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनकी मृत्यु का कारण दम घुटना बताया जा रहा है. हालांकि, सीबीआई और असम की सीआईडी जुबीन गर्ग की मृत्यु की जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारत ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्री में लीडर के रूप में उभर रहा, लो-कॉस्ट आपूर्तिकर्ता बनने की क्षमता: S&P रिपोर्ट

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में जुबीन गर्ग को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जुबीन गर्ग का असम की संस्कृति से बहुत गहरा लगाव था. वह हमेशा हमारी यादों में बने रहेंगे.

जीरो फेस्टिवल में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि

रविवार को गायिका शिल्पा राव ने भी अरुणाचल प्रदेश के जीरो फेस्टिवल में सिंगर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने स्टेज पर फिल्म ‘गैंगस्टर’ का गाना ‘या अली’ गाया. इस गाने को जुबीन गर्ग ने गाया था. शिल्पा राव ने गीत को धीरे-धीरे गाते हुए फैंस को भी इसे गाने का मौका दिया. यह क्षण दिवंगत गायक के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि थी. इसने दर्शकों के दिलों को छू लिया.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read