Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gautam Adani: जानिए कौन हैं अरुणिमा सिन्हा और किरण कनौजिया, जिनकी कहानियों ने गौतम अडानी को रुला दिया

Gautam Adani: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान और उद्योगपति गौतम अडानी ने बताया कि उनको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दो असाधारण महिलाओं की कहानी से मिलती है.

Gautam Adani

गौतम अडानी

Edited by Nitish Pandey

Gautam Adani: अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी ने एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कहां से प्रेरणा मिलती है. दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) और किरण कनौजिया (Kiran Kanaujiya) का जिक्र करते हुए उन्हें नए भारत का रियल हीरो बताया. अडानी (Gautam Adani) ने कहा कि इनकी कहानियों से मेरी आंखों में आंसू आ गए. तो आइए जानते हैं कि कौन हैं अरुणिमा और किरण, जिन्हें गौतम अडानी प्रेरणास्त्रोत मानते हैं.

अरुणिमा सिन्हा एक ऐसी भारतीय महिला हैं, जिसने विकलांग होने के बावजूद अपने आपको कभी एक सामान्य इंसान से कम नहीं समझा. अरुणिमा ने माउंट एवरेस्ट की सफलता पूर्वक चढ़ाई चढ़ कर इतिहास रच दिया. अरुणिमा कहती हैं कि मनुष्य शरीर से विकलांग हो तो चलेगा, लेकिन कभी दिमाग से विकलांग नहीं होना चाहिए. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी खराब क्यों न हो, इंसान पूरी लगन से कोई लक्ष्य निर्धारित करे, तो पहाड़ों के उपर भी अपना रास्ता खोज सकता है.

जिद और कड़ी मेहनत से बनीं पहली महिला ब्लेड रनर

ट्रेन हादसे में एक पैर गंवाने वाली किरन कनौजिया समाज के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं. पैर गंवाने के बावजूद दौड़ने की जिद और कड़ी मेहनत ने ओल्ड फरीदाबाद की रहने वाली किरन कनौजिया को देश की पहली महिला ब्लेड रनर बना दिया. उन्होंने हैदराबाद और मुबंई हाफ मैराथन जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई. इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी भूमिका निभाई. किरन के पिता भीखा कनौजिया सेक्टर-14 में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं. बता दें कि अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले किरन ने एक ट्रेन हादसे में बायां पैर गंवा दिया था.

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी बने भारत के सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा

जज्बे को सलाम- गौतम अडानी

गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा कि अरुणिमा सिन्हा और किरण कनौजिया दोनों महिलाएं अविश्वसनीय हैं और भारत के असली हीरो हैं. मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं. ऐसे लोगों की कहानियां मुझे प्रेरित करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital