Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने बढ़ाई सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त तेज

गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है, जिसमें पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.

Gautam BuddhNagar Police
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है. डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह, एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्रा और एसीपी प्रथम नोएडा श्री प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर गश्त की.

टीम ने सेक्टर-20 और सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के मॉल और मेट्रो स्टेशनों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई. अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए.

सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया. पुलिस स्टेशन के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बैरिकेड लगाएं और संदिग्ध वाहनों की जांच करें. साथ ही, पीसीआर और पीआरवी टीमों को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस कदम का उद्देश्य न केवल सुरक्षा को मजबूत करना है बल्कि जनता के बीच विश्वास बढ़ाना भी है. इससे संभावित सुरक्षा खतरों को रोकने में मदद मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital