Bharat Express DD Free Dish

भारत में लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा, पीएम मोदी ने लिखा फॉरवर्ड

जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा ‘I Am Giorgia’ भारत में लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है. पीएम मोदी ने इसकी प्रस्तावना लिखते हुए मेलोनी को साहसी और जिम्मेदार नेता बताया है.

Giorgia Meloni Autobiography

Giorgia Meloni Autobiography: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की आत्मकथा ‘I Am Giorgia: My Roots, My Principles’ भारत में लॉन्च होने को तैयार है. लेकिन लॉन्च से पहले ही यह किताब चर्चा में आ गई है. इसकी भी खास वजह है. इसका प्रस्तावना खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है. उन्होंने इस किताब को मेलोनी के ‘मन की बात’ करार दिया है.

किताब में क्या-क्या?

यह आत्मकथा मेलोनी के जीवन की झलक दिखाती है. इसमें उनके दिल और दिमाग की बातें, उनके विचार, संघर्ष और नेतृत्व की कहानी है. रूपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित इस किताब में पीएम मोदी ने लिखा है कि मेलोनी का जीवन कभी सत्ता या राजनीति के लिए नहीं रहा बल्कि यह उनके साहस, विश्वास और जनता की सेवा के प्रति त्याग का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने आगे क्या लिखा?

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने फॉरवर्ड में लिखा कि पिछले 11 सालों में उन्होंने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की है लेकिन मेलोनी (Giorgia Meloni) की यात्रा अलग है. यह सिर्फ एक राजनीतिक सफर नहीं बल्कि एक प्रेरणादायक कहानी है जो आदर्शों और संस्कृति की गहराई से जुड़ी है. उन्होंने मेलोनी को एक जिम्मेदार और व्यावहारिक नेता बताया, जिन्होंने इटली को शक्ति और स्थिरता दी है.

इसे भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली-NCR में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

‘आत्मविश्वास के साथ देश का नेतृत्व’

पीएम मोदी (PM Modi) ने यह भी कहा कि मेलोनी (Giorgia Meloni) ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपने देश का नेतृत्व किया और अपनी जड़ों को कभी नहीं छोड़ा. उन्होंने मेलोनी की नेतृत्व को भारतीय नारी शक्ति की अवधारणा से जोड़ते हुए कहा कि यह दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है जिसे भारत में सदियों से पूजा जाता रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read