Urdu Conclave 2026

गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 23 लोगों की मौत

Goa Nightclub Fire: उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात मशहूर नाइटक्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Goa Nightclub Fire: उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में किचन एरिया में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे नाइटक्लब को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई.

गोवा पुलिस प्रमुख ने क्या बताया?

गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि रात 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली. तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पा लिया गया और सभी शव बरामद कर लिए गए. शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को मुख्य कारण माना जा रहा है.

सीएम और विधायक ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे. सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के इलाज की जानकारी ली. विधायक लोबो ने बताया कि हादसे में कोई पर्यटक प्रभावित नहीं हुआ.

ज्यादातर स्टाफ की मौत

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं. तीन से चार टूरिस्ट भी हादसे का शिकार हुए. 23 मृतकों में से तीन की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की दम घुटने से.

सुरक्षा नियमों की अनदेखी

सीएम ने साफ कहा कि क्लब ने आग से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था. उन्होंने चेतावनी दी कि क्लब मैनेजमेंट और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें-सर्दियों के बीच घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली, प्रयागराज, हिसार, उधमपुर, मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जांच और कार्रवाई जारी

फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें पूरी रात बचाव कार्य में लगी रहीं. शवों को बंबोलिम के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. अधिकारियों ने क्लब की सुरक्षा मानकों और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read