Bharat Express DD Free Dish

गोवा अग्निकांड: लूथरा बंधुओं की भारत वापसी में देरी, आखिर कहां अटका मामला?

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा बंधु थाईलैंड में पकड़े गए हैं. पासपोर्ट रद्द होने और इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उनकी भारत वापसी संभव होगी.

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड मामले में पुलिस से बचने के लिए भारत से थाईलैंड पहुंचे सौरभ और गौरव लूथरा को वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि उन्हें भारत लाने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं. अब उनके नाम पर इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जो एंबेसी से ही मिलता है.

इसके लिए उन्हें बैंकॉक ले जाया जाएगा और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भारत वापसी संभव होगी. अगर शुक्रवार तक यह काम पूरा नहीं हुआ तो शनिवार-रविवार की छुट्टियों के कारण प्रक्रिया सोमवार से ही आगे बढ़ेगी.

पुलिस से बचने के लिए भागे थे थाईलैंड

सौरभ और गौरव लूथरा गोवा की हाई सोसायटी में रहने वाले हैं और बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक हैं. आग लगने के बाद दोनों तुरंत थाईलैंड भाग गए ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सकें. जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, सरकार में हड़कंप मच गया और केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा. इसके बाद थाईलैंड सरकार से संपर्क किया गया और दोनों को हिरासत में लिया गया.

हादसे से पहले गए थे दुबई

सूत्रों के अनुसार, लूथरा भाइयों में से एक के पास ब्रिटेन का दीर्घकालिक वीजा है. आग लगने से चार दिन पहले दोनों भाई परिवार के साथ दुबई गए थे, जहां वे एक समारोह में शामिल हुए. उसी दिन वे गोवा लौटे और देर रात क्लब में आग लगने के बाद घबराकर थाईलैंड निकल गए.

ये भी पढ़ें-Anna Hazare का बड़ा ऐलान, 30 जनवरी से आमरण अनशन की शुरुआत

क्यों लग रहा है देर?

दोनों भाइयों को गुरुवार सुबह से थाईलैंड में डिटेन किया गया है. अनुमान है कि उन्हें भारत लाने में 4 से 5 दिन का समय लग सकता है. इस बीच गोवा सीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसमें सीएम प्रमोद सावंत, डीजी आलोक कुमार और डीआईजी वर्षा वर्मा मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, सीएम इस मामले को खुद लीड कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read