Urdu Conclave 2026

Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर के जूते से निकला 1.13 करोड़ का सोना, कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

Gold Smuggling: कस्टम डिपार्टमेंट ने सोना तस्कर व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयर्पोट से गिरफ्तार किया है. व्यक्ति 1.13 करोड़ रुपये कीमत के दो किलो सोने की तस्करी करने की कोशिश में था.

Gold Smuggling: ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold Smuggling: ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold Smuggling: कस्टम डिपार्टमेंट ने सोना तस्कर व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयर्पोट से गिरफ्तार किया है. व्यक्ति 1.13 करोड़ रुपये कीमत के दो किलो सोने की तस्करी करने की कोशिश में था. बताया गया कि आरोपी जूतों में छिपा कर सोना ले जा रहा था. कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जब शक हुआ तो उन्होंने व्यक्ति को रोका और हिरासत में ले लिया.

मामले की जांच जारी

एक अधिकारी ने कहा, “सामान की और यात्री की तलाशी के बाद हमने 1,13,10,074 रुपये मूल्य का 2,156 किलो ग्राम सोना बरामद किया. जब्त सोने को कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read