देश

Neeraj Samman Samaroh: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ जावेद अख्तर ने बताया दिल का रिश्ता, बोले- वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं

देश के महान कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में काव्यांजलि और नीरज सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में ​गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपय का चेक दिया गया. जावेद ने अपने संबोधन में दिवंगत कवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को जाहिर किया.

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद जावेद अख्तर ने श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत आभारी हूं आप सबका, जो मुझे यहां इतनी इज्जत और सम्मान मिला. मुझे यहां पुरस्कृत किया गया. एक अजीब-सी कहानी है मेरी जिंदगी से जुड़ी. महाकवि गोपालदास नीरज से मेरा क्या रिश्ता था, क्या नहीं था… इन दोनों सवालों का जवाब बड़ी मुश्किल से दिया जा सकता है. वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं. जब मैं 10-11 साल का था… 1952 की बात कर रहा हूं. मैं उस समय अलीगढ़ में था. वहां एक गर्ल्स कॉलेज था. चूंकि मैं तब छोटा था, तो उस गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में जा सकता था.’

काव्यां​जलि कार्यक्रम में गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. वे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ हैं.

‘अलीगढ़ में कवि सम्मेलन होते थे, गोपाल जी छाए रहते थे’

उन्होंने कहा, ‘अलीगढ़ में जब कवि सम्मेलन होते थे तो महाकवि गोपालदास नीरज वहां सुपरस्टार होते थे. आपने कहीं उनकी पंक्तियां सुनी होंगी कि ‘कारवां गुजर गया…’ अपने बचपन में बरसों पहले मैंने उनके मुंह से ही सुनी थीं. उसके बाद कुछ बड़ा हुआ तो मैं भोपाल आ गया. भोपाल में भी नीरजजी की बड़ी फैन फॉलोइंग थी. फैमिली थी. नीरज जी आते थे तो वहीं ठहरते थे. मैं तब कॉलेज में पढ़ता था. हालांकि, मेरी उनसे मुलाकात तब भी होती थी. फिर जब मैं मुंबई आया.. तो नीरज जी भी मुंबई आ गए.’

‘जिन लोगों के मैंने पैर छुए, उनमें से एक नीरजजी ही थे’

जावेद बोले, ‘मैंने नीरजजी से कहा कि दादा मैं तो जाता ही नहीं हूं कवि सम्मेलनों में, क्योंकि मैं उतना काबिल नहीं हूं. हालांकि, मैं जब कभी सम्मेलनों में जाता था, उनसे मेरी मुलाकात होती रहती थी. वो मुझे भूलते नहीं थे. मेरी जिंदगी में सिर्फ 2-3 आदमी रहे हैं, जिनके मैं पैर छूता हूं, उनमें से एक नीरजजी थे. एक बार जब मैं दिल्ली आया था तो यहां भी उनसे मिला. दिल्ली और अलीगढ़ में 88 मील की दूरी है, मैंने एक कार ली और बिना कोई मतलब के वहां चला गया. सीधे उन्हीं के घर गया. वहां दोपहर गुजारी, वहीं उनके साथ खाना खाया. तस्वीरें भी खिंचवाईं. उसके बाद शाम को वहां से वापस आ गया. अब मैं क्यों गया, कोई वजह नहीं थी. लेकिन दिल में आया और फिर मैं उनके घर ही उनसे मिलने चला गया.’

महाकवि गोपालदास नीरज को याद करते हुए जावेद अख्तर आगे बोले, “जब मैं उनके पास गया था, तब की तस्वीरें उनके परिजनों के पास भी मौजूद हैं. उस मुलाकात के ही महीने-डेढ़ महीने बाद वे ये दुनिया छोड़कर चले गए. ये अलग तरह का रिश्ता था उनके साथ मेरा..जो था भी और नहीं भी था.”


काव्यांजलि कार्यक्रम से संबंधित पूरा वीडियो यहां देखिए-

यह भी पढ़िए: काव्यांजलि: ‘नीरज सम्मान समारोह’ की शुरुआत, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago