देश

UP: ‘डबल सीट वाली सरकार’- बस्ती के अनोखे ‘टॉयलेट’ पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, वायरल फोटो के बाद नपे पंचायत सचिव

Basti News: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में निकाय चुनाव होना है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी अपना दावा मजबूती से पेश कर रही है. सपा का कहना है कि वो निकाय चुनाव में अच्छा करेगी. लेकिन इसी बीच बस्ती के एक सामुदायिक ‘टॉयलेट’ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें डबल सीट लगी हुई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस टॉयलेट सीट का फोटो ट्विटर पर शेयर कर बीजेपी सरकार का मजाक उड़ाया और लिखा है ‘डबल सीट वाली सरकार’.

दरअसल इस सामुदायिक ‘टॉयलेट’ में डबल सीट लगी हुई है. जिसकी वजह से ये अजीबोगरीब ‘टॉयलेट’ चर्चा का विषय बन गया है. इस बाथरूम की दोनों ही सीटों के बीच में कोई दीवार नहीं है. साथ ही दूरी भी एक फीट से कम है. टॉयलेट में डबल सीट तो है लेकिन दो शख्स एक साथ तो बिल्कुल भी नहीं जा सकते. वहीं एक शख्स के जाने पर भी सवाल है क्योंकि टॉयलेट में दरवाजा नहीं है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाए ‘मीम’

आपने भी अब तक बहुत से टॉयलेट देखे होंगे, पुराने और नए दोनों तरह के, लेकिन ऐसा टॉयलेट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. लोग इस टॉयलेट पर अब तरह-तरह के मीम भी बना रहे हैं. पूरा मामला के बस्ती (Basti) जिले के गौरा धुंधा गांव (Gaura Dhundha village) का है. जहां सार्वजनिक शौचालय का वीडियो वायरल होने पर स्‍थानीय अधिकारियों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: दिल्ली में 23 किमी पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, बोले- RSS और बीजेपी फैला रहे डर और नफरत

हालांकि, अब इस मामले पर तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव नीरज और वर्तमान सचिव पूनम श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.

10 लाख रुपये खर्च करके बनाया टॉयलेट

बस्ती के इस सामुदायिक शौचालय की हैरान करने वाली बात ये है कि इस अनोखे शौचालय को 10 लाख रुपये खर्च करके बनाया गया है. गौरा धुंधा गांव में सेक्रेटरी और प्रधान ने इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है.जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो अखिलेश यादव ने भी जमकर इसके मजे लिए उन्हें ट्विटर पर इस तस्वीर को पोस्ट किया. साथ ही लिखा ‘डबल सीट वाली सरकार’. अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में योगी सरकार और मोदी सरकार निशाना साधा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 
Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

43 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago